भोपाल, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। बुधवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ठिठुरन बने रहने के साथ व कोहरा छाने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल व जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी का राज्य के अधिकांश हिस्सों पर असर हुआ है। एक तरफ जहां शीतलहर का असर बढ़ा है, वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ठिठुरन व कोहरे का असर बना रहेगा।
राज्य में शीतलहर कंपकपी पैदा कर रही है। बुधवार को भाोपाल का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, इंदौर का 10.1 डिग्री, ग्वालियर का 8.4 डिग्री और जबलपुर का 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री, इंदौर का 23.6 डिग्री, ग्वालियर का 23 डिग्री और जबलपुर का 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath