बिहार में सुबह धुंध छाई

पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह कोहरे और चल रही ठंडी हवा के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक सुबह कोहरा रहेगा और दिन चढ़ने के बाद गुनगुनी धूप रहेगी। पछुआ हवा चलने से ठंड में वृद्धि होगी।

केंद्र के अनुसार, गया में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, भागलपुर का 14.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गया का 19.5 डिग्री, भागलपुर का 22.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493