नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 7 जनवरी से

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बहुप्रतीक्षित विश्व पुस्तक मेले का आयोजन 7 से 15 जनवरी के बीच यहां प्रगति मैदान में किया जाएगा।

मेले के आयोजक नेशनल बुक ट्रस्ट ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पुस्तक मेले के 44वें संस्करण का उद्घाटन मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) महेंद्र नाथ पांडेय करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस नौ दिन चलने वाले मेले में भारत की संपन्न विरासत को संगीत और नृत्य प्रदर्शन के जरिए बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें पूरे देश से 1500 प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है। 50 से ज्यादा विदेशी प्रदर्शक भी इसमें शामिल है।

बयान में कहा गया, “करीब 2,500 से ज्यादा स्टाल पर हिंदी, अंग्रेजी और दूसरी भारतीय भाषाओं में सभी आयु वर्ग के लिए किताबें और पठनीय सामग्री प्रदर्शित की जाएंगी। हर विषय और विधा की पुस्तकें इनमें शामिल होंगी।”

मेले के मुख्य आर्कषण में से एक 10 जनवरी को भारत, जर्मनी और फ्रांस के प्रकाशकों के एक सत्र में बाजार, रुझान और सहयोग पर चर्चा रहेगी और वे अपने पुस्तक बाजार के परिदृश्य को सत्र में रखेंगे।

कोऑपरेशन एंड कल्चरल अफेयर्स ऑफ इंस्टीट्यूट फ्रांकाएस के काउंसलर बटर्र्ेड डी हर्टिग ने कहा, “फ्रांस के दूतावास ने अपनी सांस्कृतिक शाखा इंटीट्यूट फ्रांकाएस इंडिया के सहयोग से पब्लिकेशन अस्सिटेंस प्रोग्राम-पीएपी टैगोर बनाया है। इसका मकसद फ्रेंच प्रकाशनों को सभी भारतीय भाषाओं में प्रकाशित करना है।”

उन्होंने कहा, “सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं, अन्य भाषाएं भी भारतीय विविधता की संपन्नता में योगदान देती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493