उप ्र: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का दिखेगा असर

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जल्द ही लखनऊ के साथ ही मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

पिछले दो दिनों से कोहरे की चादर में लिपटे उप्र में अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे की वजह से दृश्यता में गिरावट आएगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे का असर रहेगा। दृश्यता में कमी आएगी जिससे यातयात पर इसका असर पड़ेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई देगा और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में काफी बर्फबारी हुई है जो पिछले नौ वषरें की सर्वाधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान गुरूवार को आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 9.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का आठ डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 8.5 डिग्री सेल्सियस और आगरा का सात डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493