नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह को उनकी 350वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह को उनकी 350वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
सोनिया ने एक बयान में कहा, “गुरु गोबिंद सिंह केवल महान ‘खालसा’ के निर्माता ही नहीं बल्कि एक महान आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, कवि और दार्शनिक भी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कुर्बान कर दिया।”
सोनिया ने कहा, “उन्होंने अन्याय, अत्याचार और सामाजिक मतभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। यह समानता के आदर्शो के लिए खुद को पुन: समर्पित करने का ..पूरी मानवता को प्रेरित करने के लिए ईमानदार, सच्चा और धार्मिक जीवन जीने की शुरुआत का दिन है।”
dharmpath.com dharmpath