उप्र भाजपा की चुनाव संचालन समिति में उमा का नाम जुड़ा

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से चुनाव संचालन समिति की घोषणा की गई थी, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही इस सूची में उमा भारती का नाम जोड़ दिया गया। इस तरह कोर ग्रुप में सदस्यों की संख्या 27 हो गई है। नए नाम के रूप में उमा भारती को जोड़ा गया है। भाजपा ने बेहतर चुनाव संचालन के लिए कोर ग्रुप का गठन किया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश श्रीवास्तव ने हालांकि कहा कि नाम छूट गया था, इसलिए दोबारा इसे जारी किया जा रहा है।

इससे पहले बुधवार देर रात 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य द्वारा गठित 26 सदस्यीय कोर ग्रुप में प्रदेश से आने वाले सभी दिग्ग्ज नेताओं को शामिल किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने शलभमणि त्रिपाठी, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, डॉ चंद्रमोहन, अनिला सिंह और राकेश त्रिपाठी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोर ग्रुप में राजनाथ सिंह, ओम प्रकाश माथुर, शिव प्रकाश, कलराज मिश्र, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, अरुण सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, सुनील बंसल, ओम प्रकाश सिंह, विनय कटियार, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सुरेश खन्ना, सुनील ओझा, वीरेंद्र खटिक, रमेश विधूड़ी, रामेश्वर चौरसिया, स्वतंत्रदेव सिंह, सलिल विश्नोई, रमाशंकर कठेरिया, स्वामी प्रसाद मौर्य, रीता बहुगुणा जोशी, ब्रजेश पाठक और स्वाती सिंह को शामिल किया गया है।

प्रवक्ताओं के अलावा, मीडिया कमेटी में मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख बनाया गया है। तरुण कांत त्रिपाठी और नवीन श्रीवास्तव को सह संपर्क प्रमुख, आलोक अवस्थी, समीर सिंह और हिमांशु दूबे को प्रदेश का सहमीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

इसके अलावा 15 सदस्यी मीडिया पैनल भी नियुक्त कर दिया है। इनमें नरेंद्र सिंह राणा, चंद्र भूषण पाण्डेय, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. दीप्ति भारद्वाज, संजीव सिंह, पुष्कर मिश्रा, बृजलाल कोरी, मुंशी लाल गौतम, देवेश कोरी, राघवेंद्र सिंह, भुवनभूषण कमल, मोहसिन रजा, शशांक शेखर पांडेय, डॉ. वी.के. गोस्वामी, रूप चौधरी के नाम हैं।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

उप्र में सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 11 फरवरी, दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 19 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 4 मार्च और सातवें चरण का मतदान 8 मार्च को होगा। सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493