छग : तेज रफ्तार कार पलटी, 2 की मौत

हादसा इतना भयानक था कि कार (सीजी-17-3344) पंद्रह बार पलटते हुए चौहान टाउन के मेन गेट के किनारे बने गार्ड रूम की दीवार से जा टकराई। हादसे में गार्ड बाउंड्रीवॉल की दीवार में दब गया। इससे गार्ड मंगलूराम (38) और श्रेया खंडेलवाल (23) की मौत हो गई। वहीं राजनांदगांव निवासी श्रेणिक ओस्तवाल, वासु चौधरी, आयुष खंडेलवाल और रिदम कौर घायल हो गए।

जेवरा-सिर्रा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई एमआर साहू ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल चार छात्र आईसीयू में हैं।

रिदम कौर (23) पिता जसविंदर गुलाटी और श्रेया (23) पिता अशोक खंडेलवाल कार से भिलाई की ओर आ रहे थे। बायपास पर चौहान टाउन के सामने उनकी कार अनियंत्रित होकर दाहिने ओर पलट गई और फोरलेन से लगभग 20 मीटर दूर चौहान टाउन के मेन गेट के गार्ड रूम से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गार्ड रुम की दीवार ढह गई। अंदर बैठे गार्ड मंगलूराम (38) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां श्रेया खंडेलवाल को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों में वासु चौधरी, आयुष खंडेलवाल और रिदम कौर की हालत गंभीर देख उन्हें अपोलो अस्पताल व श्रेणिक ओस्तवाल को स्पर्श अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें श्रेणिक ओस्तवाल की स्थिति सामान्य है। जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

वहीं सीएसपी भिलाई एम.पी. उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार लगभग 150 की थी। वाहन चालक के खिलाफ भी पुलिस अपराध दर्ज कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493