उप्र : आर्थिक तंगी से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाई

महोबा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के भगारी गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी गुरुवार को सीओ ने दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनोद सिंह ने बताया कि भगारी गांव के मिजाजीलाल अहिरवार का अर्थिक ढांचा ठीक नहीं है, बुधवार को वह सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करने गया था, घर में उसकी पत्नी अकेले थी। शाम को जब वह वापस घर आया तो पत्नी कल्लो (24) को घर के छप्पर में फांसी से लटकते हुए पाया।

उन्होंने बताया कि उसने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493