बसपा की चौथी सूची में 101 उम्मीदवार

बसपा की चौथी सूची में छठे और सातवें चरण का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि आरक्षण की सीट निर्धारित न होने के कारण बसपा सोनभद्र जिले की दो सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। आरक्षण की सीट निर्धारित होने के बाद पार्टी अपने उम्मीदवार घोषित करेगी। बसपा ने अपनी चौथी सूची में 17 जनपदों को कवर किया है।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बसपा की चौथी सूची में जनपद अमेठी के तिलोई से मोहम्मद साऊद अहमद, जगदीशपुर से जगदत्त कोरी, गौरीगंज से विजय किशोर तिवारी, अमेठी से रामजी मौर्य को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसी तरह जनपद सुल्तानपुर की इसौली से डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी, सुल्तानपुर से मूजीब अहमद, सदर से राज प्रसाद उपाध्याय और

लम्भुआ से विनोद सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

जनपद बस्ती की हरैया से विपिन कुमार शुक्ल, कप्तानगंज से राम प्रसाद चौधरी, रुदौली से राजेंद्र प्रसाद चौधरी, बस्ती सदर से जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी और महदेवा से दूधराम को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

जनपद महाराजगंज की फरेंदा से बेचन निषाद, नौतनवा से एजाज अहमद खान, सिसवां से राघवेंद्र प्रताप उर्फ अंकित सिंह, महाराजगंज से निर्मेष मंगल और पनियरा से गणेश शंकर पांडेय को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

इसी तरह जनपद गोरखपुर की कैंपियरगंज से आनंद निषाद, पिपराइच से आफताब आलम, गोरखपुर शहर से जनार्दन चौधरी, गोरखपुर देहात से राजेश पांडेय, सहजनवां से देवनारायण सिंह उर्फ जीएम सिंह, खजनी से राज कुमार, चौरी चौरा से जय प्रकाश निषाद, बांसगांव से धर्मेंद्र कुमार और चिल्लूपार से विनय शंकर तिवारी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

जनपद कुशीनगर की खड्डा से विजय प्रताप कुशवाहा, पड़रौना से जावेद इकबाल, तमकुहीराज से विजय कुमार राय, फाजिलनगर से जगदीश सिंह, कुशीनगर से राजेश प्रताप राव, हाटा से वीरेंद्र सिंह सैथवार और रामकोला से शंभू चौधरी को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

जनपद देवरिया की रुद्रपुर से चंद्रिका निषाद, देवरिया से अभयनाथ त्रिपाठी, पथरदेवा से नीरज वर्मा, रामपुर कारखाना से गिरिजेश शाही, भाटपार रानी से सभाकुंवर कुशवाहा, सलेमपुर से रणविजय कुमार और बरहज से मुरली मनोहर जायसवाल को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

वहीं जनपद आजमगढ़ की अतरौलिया से अखंड प्रताप सिंह, गोपालपुर से कमला प्रसाद यादव, सगड़ी से वंदना सिंह, मुबारकपुर से शाह आलम, आजमगढ़ सदर से भूपेंद्र सिंह, निजामाबाद से चंद्रदेव राम यादव, फूलपुर पवई से अबुल कैश, दीदारगंज से सुखदेव राजभर, लालगंज से आजाद अरिमर्दन, मेंहनगर से विद्या चौधरी को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

जनपद मऊ की मधुवन से उमेश पांडेय, घोसी से वसीम इकबाल, मोहम्मदाबाद गोहना से राजेंद्र कुमार, मऊ से मनोज कुमार राय को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

जनपद बलिया की बेलथरा रोड से घूराराम, रसड़ा से उमाशंकर? सिंह, सिकंदरपुर से राजनारायण यादव, फेफना से अभिराम सिंह, बलिया सदर से रामजी गुप्ता, बांसडीह से शिवशंकर चौहान और बैरिया से जवाहर प्रसाद वर्मा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

जनपद जौनपुर की बदलापुर से लालजी यादव, शाहगंज से ओपी सिंह, जौनपुर से दिनेश टंडन, मल्हानी से विवेक कुमार यादव, मुगरा बादशाहपुर से डॉ सुषमा पटेल, मछलीशहर से सुशीला सरोज, मड़ियाहूं से भोलानाथ शुक्ला, जफराबाद से संजीव कुमार उपाध्याय और केराकत से उर्मिला राज को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

जनपद गाजीपुर की जखनियां से संजीव कुमार, सैदपुर से राजीव किरण, गाजीपुर से संतोष कुमार सिंह यादव, जंगीपुर से मनीष पांडेय, जहूराबाद से कालीचरन राजभर, मोहम्मदाबाद से विनोद कुमार राय और जमानियां विस सीट से अतुल राय को बसपा ने उम्मीदवार घोषित किया है।

जनपद चंदौली की मुगलसराय से तिलकधारी बिंद, सकलडीहा से उपेंद्र सिंह गुड्डू, सैयदराजा से श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह और चकिया से जितेंद्र कुमार को बसपा ने उम्मीदवार घोषित किया है।

इसी तरह जनपद वाराणसी की पिंडरा से बाबूलाल पटेल, अजगरा से त्रिभुवन राम, शिवपुर से ठाकुर वीरेंद्र सिंह, रोहनिया से प्रमोद कुमार सिंह, वाराणसी उत्तर से सुजीत कुमार मौर्य, वाराणसी दक्षिण से राकेश त्रिपाठी, वाराणसी कैंट से मोहम्मद रिजवान अहमद और सेवापुरी से महेंद्र नाथ पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है।

जनपद भदोही की विधानसभा सीट भदोही से रंगनाथ मिश्रा, ज्ञानपुर से राजेश कुमार यादव, औराई से वैजनाथ गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं जनपद मिजार्पुर की छानबे विस सीट से धनेश्वर गौतम, मिजार्पुर से मोहम्मद परवेज खां, मझवां से रमेश चंद्र बिंद, चुनार से अनमोल सिंह पटेल और मड़िहान से अवधेश सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

बसपा ने जनपद सोनभद्र की घोरावल से वीना सिंह और राबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से सुनील सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493