उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत किशोर से मिले

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रविवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की है और उनके साथ उत्तराखंड चुनाव पर चर्चा की है।

उपाध्याय ने आईएएनएस से कहा, “उन्होंने प्रदेश में चुनाव की रणनीति पर चर्चा की है। यह मुलाकात आगे भी होती रहेगी।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश की 70 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्टी नेतृत्व को सौंपी गई है। हालांकि अंतिम निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनोद चौहान और उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट प्रशांत किशोर के साथ चर्चा करते रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493