इंदौर में डंपर-कार की टक्कर में 3 की मौत

इंदौर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में मानपुर थाना क्षेत्र में डंपर और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया।

मानपुर थाने से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात धार जिले के निवासी यशवंत भिलाले अपने अन्य दो परिचतों के साथ कार से इंदौर से लौट रहे थे। इस दौरान मानपुर थाने के महू फाटक के पास सामने से आ रहे डंपर ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों मृतकों के शव काफी मशक्कत के बाद निकाले जा सके। इस हादसे में यशवंत भिलाले के अलावा महेंद्र लाखोड़ा व सुशील की मौत हुई । सभी धार जिले में मनावर के निवासी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493