बिहार में ट्रेन से 33 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद

छपरा, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के छपरा रेलवे स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस की एक बोगी से रविवार को 33 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

छपरा राजकीय रेलवे पुलिस थाना के पुलिस इंसपेक्टर एस़ क़े द्ववेदी ने बताया कि छपरा रेलवे स्टेशन पहुंची डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन की एक सामान्य श्रेणी बोगी में लावारिस हालत में पड़े दो बैगों से पुलिस ने 33 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद की हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से होने वाली शराब तस्करी को लेकर रेलवे पुलिस चौकसी बरत रही है। जांच के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493