राहुल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने निवास स्थान पर बैठक की।

राहुल हाल ही में यूरोप में छुट्टियां बिताकर लौटे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल थीं।

यह बैठक देश में चार फरवरी से पांच राज्यों में शुरू हो रहे चुनावों से पहले रणनीति पर चर्चा करने के उद्देश्य से की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493