कैलाश खेर 2 नए बैंड लांच करने जा रहे

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। गायक कैलाश खेर अपनी पांचवीं अल्बम ‘इश्क अनोखा’ की रिलीज के बाद युवा संगीतकारों को प्रमोट करने जा रहे हैं।

इसी पहल के तहत वह ‘सुर फिरा’ और ‘इंडी रूट्स’ नाम से दो नए बैंड लांच कर रहे हैं। इन बैंड को 11 जनवरी को वर्ली मुंबई के नेहरू सेंटर में लांच किया जाएगा।

कैलाश खेर ने अपने एक दशक लंबे करियर में कई मुकाम हासिल किए, उनका शुरुआती दौर काफी संघर्षपूर्ण रहा लेकिन उन्होने युवाओं को मौका देने के लिए यह पहल शुरू की है।

कैलाश ने आईएएनएस को बताया, “मैं पेशेवर रूप से प्रशिक्षित गायक नहीं हूं, मैंने लोगों का गाना सुनकर सीखा है। मैं हर तरह का संगीत सुनता था और यह सिलसिला मेरा करियर शुरू होने तक चलता रहा। यह बैंड 11 जनवरी को लांच होने जा रहा है। बैंड की पहली अल्बम में ऑरिजिनल कंपोजिशन भी होंगे। मैं एक अन्य बैंड ‘इंडी रूट्स’ को भी लांच करने को लेकर गौरवान्वित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493