झारखंड में बैंक से 5 लाख रुपये की लूट

रांची, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कुछ हथियारबंद लोगों ने मंगलवार को झारखंड के हजारीबाग जिले में एक सहकारी बैंक से पांच लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हजारीबाग के छतरा मोड़ स्थित सहकारी बैंक में मंगलवार को मुंह को ढंके कुछ हथियारबंद लोग घुसे और बंदूक की नोक पर बैंक प्रबंधक को बंधक बना लिया।

लुटेरों ने लॉकर से पांच लाख रुपये लेकर भागने से पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों को भी एक कमरे में बंद कर दिया।

पुलिस के अनुसार, लुटे गए रुपयों में 60,000 रुपये की राशि 500 और 1,000 रुपये के पुराने अमान्य नोट भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493