दिल्ली में शीतलहर का कहर बढ़ा

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का कहर जारी है, जिसके चलते बुधवार सुबह ठिठुरन महसूस की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक का मौसम का सबसे कम तापमान है।

वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है और 13 जनवरी (शुक्रवार) के बाद से शीतलहर का असर कम होगा।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास और बुधवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अधिकारी ने आईएएनएस को बजाया, “सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे सफदरजंग इलाके में दृश्यता 1200 मीटर रही और वातावरण में आद्र्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493