प्रतिबंधों से ओबामा की नाकामी सामने आई : रूस

रयाबकोव ने समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती को बताया, “अमेरिका के नेताओं का रुखा व्यवहार सबके सामने है, जो प्रतिबंधों के उन्माद से घिरे हुए हैं।”

अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने सोमवार को मैग्नटस्की एक्ट 2012 के कथित उल्लंघन के लिए पांच रूसी नागरिकों की संपत्ति जब्त कर अमेरिका की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

रयाबकोव के अनुसार, प्रतिबंधों से व्हाइट हाउस के ‘ओछे प्रतिशोध’ का पता चला है और ओबामा प्रशासन अपने कार्यकाल के बचे 10 दिनों में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काम में बाधा डालने के लिए और अधिक कदम उठा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493