नेपीथा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में यू थाउंग तुन को नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को आतंरिक और बाहरी खतरों का आंकलन करने और राष्ट्रपति व सरकार को सुझाव देने के लिए नामित किया गया है।
बयान में कहा गया है कि सलाहकार का दर्जा एक मंत्री के बराबर होगा।
dharmpath.com dharmpath