बिहार : महिला ने 2 बेटियों संग गंगा में लगाई छलांग, मौत

बेगूसराय, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया सहायक थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चियों के साथ गंगा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। फिलहाल अत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, समस्तीपुर के कल्याणपुर की रहने वाली प्रियंका अपनी बहन के साथ सिमरिया में गंगा स्नान करने आई थी। इसी क्रम में सिमरिया स्थित राजेन्द्र पुल से अपनी दो बेटियों के साथ नीचे छलांग लगा दी।

चकिया के थाना प्रभारी राम रतन ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में प्रियंका (30) और उसकी बेटियां दो वर्षीया (जुड़वां बच्चे) पाकी और पम्मी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मृतका का ससुराल वैशाली जिले के पातेपुर है। फिलहाल वह अपने मायके समस्तीपुर आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493