मप्र में गुरुवार को विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार

भोपाल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के तौर पर मनाया जाएगा, गुरुवार को सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य-नमस्कार किया जाएगा। मुख्य समारोह राजधानी में होगा और इसमें राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

आधिकारिक तौर पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार, युवा दिवस पर गुरुवार को शिक्षण संस्थाओं, महाविद्यालय, ग्राम पंचायत और आश्रम-शालाओं में सुबह नौ से 10़30 बजे तक सामूहिक सूर्य-नमस्कार कार्यक्रम होगा। सामूहिक सूर्य-नमस्कार कार्यक्रम के रेडियो से सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। रेडियो से सीधे प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का भी प्रसारण होगा।

राज्य का मुख्य समारोह राजधानी के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी उपस्थित रहेंगे। वहीं राज्य सरकार के मंत्रियों से सुविधा के मुताबिक सूर्य नमस्कार में हिस्सा लेने का आग्रह किया गया है।

राज्य में सूर्य नमस्कार के आयोजन के लिए आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलाधिकारियो, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और प्राचार्य डाइट को निर्देश भी जारी किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493