रियो डी जनेरियो, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पोटरे और ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर कार्लोस एल्बटरे जल्द ही ब्राजील के सेरी-ए क्लब एटलेटिको पारानाएंसे में शामिल हो जाएंगे।
‘यूओएल एस्पोर्टे’ की रिपोर्ट के अनुसार 32 वर्षीय खिलाड़ी ने निजी शर्तो पर इस करार के लिए स्वीकृति दे दी थी।
इसके साथ ही पारानाएंसे के मुख्यालय में बुधवार को उनकी मेडिकल जांच भी पूरी हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सितम्बर में फिगुइरेंसे क्लब से अलग होने के बाद एल्बटरे एक फ्री एजेंट थे।
ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए एल्बटरे ने पांच मुकाबले खेले। इसके साथ ही उन्होंने 2004 चैम्पियंस लीग खिताब की जीतने के लिए पोटरे क्लब में अहम भूमिका निभाई।
dharmpath.com dharmpath