बिहार में 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

नवादा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के फुलवरिया जंगल क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

नवादा के पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सली फुलवरिया जंगली क्षेत्र में इकट्ठा हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान जवाहर यादव और कारू यादव के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों पर कई ठेकेदारों से जबरन पैसा वसूली और धमकाने के आरोप है। इन दोनों पर पिछले साल नवंबर महीने में सिरदला थाना क्षेत्र के खरौंध में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के निर्माण में लगी कंपनी के कई वाहनों को जलाने का भी आरोप है।

वर्मन ने बताया कि दोनों नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों गिरफ्तार नक्सली कुख्यात नक्सली प्रद्युमन शर्मा गिरोह के बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493