एंड्रयू गारफिल्ड को पुरुषों को चूमने में हिचकिचाहट नहीं

लॉस एंजेलिस, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता एंड्रयू गारफिल्ड ने गोल्डन ग्लोब् अवॉर्ड 2017 में अभिनेता रेयान रेनॉल्ड्स को चुंबन कर सभी को भौचक कर दिया था।

उनका कहना है कि वह किसी भी पुरुष को किस करने में सहज हैं।

वह इससे पहले हास्य कलाकार एवं टीवी होस्ट स्टीफन कोलबर्ट को भी किस कर चुके हैं।

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ के मुताबिक, गारफिल्ड ने टीवी शो ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ के दौरान उन्हें किस किया था।

कोलबर्ट ने गारफिल्ड से पूछा कि क्या वह किसी भी पुरुष को किस करने में सहज हैं। इतना कहते ही उन्होंने कोलबर्ट को चुम लिया।

इस पर कोलबर्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आप बहुत ही अच्छे प्रेमी हैं।”

गारफिल्ड ने इस बात का भी उल्लेख किया कि उन्होंने रेनॉल्ड्स को क्यों चूमा।

उन्होंने कहा, “मैं उन्हें बताना चाहता था कि मैं उन्हें प्यार करता हूं वह जीते या हारे इससे मुझे कोई मतलब नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493