निकोल किडमैन मेरे लिए अपनी मां की तरह : सनी पवार

लंदन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय बाल कलाकार सनी पवार का कहना है कि फिल्म ‘लॉयन’ की सह-अभिनेत्री इस फिल्म के फिल्मांकन के समय उनकी मां की तरह थी। समीक्षकों ने इस फिल्म की तारीफ की है।

लंदन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय बाल कलाकार सनी पवार का कहना है कि फिल्म ‘लॉयन’ की सह-अभिनेत्री इस फिल्म के फिल्मांकन के समय उनकी मां की तरह थी। समीक्षकों ने इस फिल्म की तारीफ की है।

‘लॉयन’ में आठ वर्षीय सनी किडमैन के बेटे बने हैं। वह कहते है कि ऑस्कर विजेता अभिनेत्री के साथ वास्तव में गहरा जुड़ाव हो गया है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ ने सनी के हवाले से बताया, “सेट पर उन्होंने मुझे सगी मां की तरह प्यार दिया। वह बहुत स्नेही और खुशमिजाज हैं। निकोल हमेशा मुझसे कहती थी कि मैं सच्चा हूं और मुझे ऐसे ही रहना चाहिए।”

किडमैन के साथ सनी क्रिकेट भी खेला करते थे। मुंबई के रहने वाले सनी ने हजारों बच्चों को पछड़ाकर अभिनेत्री के साथ काम करने का मौका पाया। उन्होंने किडमैन (49) को थोड़ी हिंदी भी सिखाई।

‘लॉयन’ में रूनी मारा और भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल सहित दीप्ति नवल, तनिष्ठा चटर्जी, प्रियंका बोस और नवाजुद्दीन जैसे कई भारतीय कलाकार भी हैं।

भारत में 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही यह फिल्म कोलकाता और ऑस्ट्रेलिया में फिल्माई गई है।

गार्थ डेविस निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक पांच वर्षीय भारतीय लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर कोलकाता की सड़कों पर गुम हो जाता है। उसे एक ऑस्ट्रेलियाई दंपति गोद ले लेता है और फिर वह 25 साल बाद अपने परिवार की तलाश में निकलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493