कश्मीर में दुर्घटनावश चली गोली से पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सर्विस राइफल से कथित तौर पर दुर्घटनावश चली गोली से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि घायल सिपाही नईम अहमद को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनकी हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

यह घटना पुलवामा जिले के त्राल इलाके में अर्धसैनिक बल के एक जवान द्वारा अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की घटना के एक दिन बाद सामने आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493