मकर संक्रांति, पोंगल पर उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने मकर संक्रांति और पोंगल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा, “दोनों पवित्र त्योहार फसल कटाई के मौसम से संबंधित हैं और हमारे देश की एकता को रेखांकित करते हैं।”

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “मैं मकर संक्रांति और पोंगल के शुभ अवसर पर अपने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। मकर संक्रांति ‘उत्तरायण’ का प्रतीक है, यानी इस दिन से सूर्य उत्तर दिशा में गमन करता है। यह त्योहार पूरे देश में विभिन्न नामों से मनाया जाता है। मैं कामना करता हूं कि दोनों त्योहार सबके जीवन में समृद्धि, शांति और सौहार्द्र लेकर आएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493