थाई नरेश को संविधान संशोधन के लिए मिली संसद की मंजूरी

बैंकाक, 13 जनवरी (आईएएनएस)। थाईलैंड की संसद ने संविधान में संशोधन से संबंधित नरेश वजीरालोंगकोर्न के अनुरोध को शुक्रवार को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इस संविधान को अगस्त 2016 में हुए एक जनमत संग्रह में पारित किया गया था और सत्तारूढ़ सैन्य शासकों के द्वारा इसे इस साल लागू किए जाने की योजना है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तीन घंटे चली संसदीय प्रक्रिया में सम्राट के पक्ष में 228 वोट देकर अनुरोध को मंजूरी दी गई। इसमें तीन लोगों ने मतदान नहीं किया।

सम्राट द्वारा इच्छित संविधान संशोधन के लिए सरकार और राजा किसी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि राजा अपने देश में अनुपस्थित रहने के दौरान देश में राज्य-संरक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव करना चाहते थे।

प्रधानमंत्री और थाई सैन्य शासकों के प्रमुख प्रयुत चान-ओचा ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि संशोधन से लोगों के अधिकार और स्वतंत्रता पर प्रभाव नहीं पड़ता है। यह सिर्फ महामहिम के अधिकार के बारे में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493