अवैध साफ्टवेयर खरीदने के लिए एयर इंडिया अधिकारी पर मामला दर्ज

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक अज्ञात एयर इंडिया के अधिकारी पर अवैध रूप से 225 करोड़ रुपये मूल्य के साफ्टवेयर खरीदने को लेकर मामला दर्ज किया है। यह सॉफ्टवेयर साल 2011 में एयर इंडिया के लिए जर्मनी की एक कंपनी से खरीदे गए थे।

एजेंसी ने भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और सरकारी कर्मचारी द्वारा दुराचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया। एजेंसी ने यह मामला केंद्रीय सतर्कता आयोग की एक शिकायत के बाद दर्ज किया।

सीबीआई के प्रवक्ता आर.के. गौर ने आईएएनएस से कहा, “हमें केंद्रीय सतर्कता आयोग की शिकायत कुछ दिनों पहले मिली और एक अज्ञात एयर इंडिया अधिकारी पर साल 2011 में 225 करोड़ रुपये के मूल्य के अनुचित सॉफ्टवेयर खरीदने के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493