बिहार में मोटर साइकिल तालाब में गिरी, 3 युवकों की मौत

भागलपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मोटर साइकिल के तालाब में गिरने के बाद उस पर सवार तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई।

सनोखर के थाना प्रभारी नीरज सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले के अतीचक थाना के मलखपुर गांव के निवासी तीन युवक मोटर साइकिल से नयागांव आए थे और देर रात वापस अपने घर लौटते वक्त बखरी गांव के समीप उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में गिर गया।

इस दुर्घटना में तीनों युवकों की डूबने से मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान रंजीत राम (23), ललन राम (24) और संतोष भगत (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493