संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी उप प्रतिनिधि वू हाईताओ ने एक समारोह में थाईलैंड द्वारा जी-77 की अध्यक्षता इक्वाडोर को हस्तांतरित किए जाने के मौके पर यह अपील की।
जी-77 की अध्यक्षता मिलने पर इक्वाडोर को बधाई देते हुए वू ने कहा कि 2017 में सामूहिक विकास को बढ़ावा देने और सामूहिक हितों की रक्षा करने के लिए चीन व जी-77 अपनी एकता और सहयोग बनाए रखेंगे।
समूह की अध्यक्षता अफ्रीका, एशिया प्रशांत, लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों के बीच एक क्षेत्रीय आधार पर हस्तांतरित होती है। इसका कार्यकाल एक साल का होता है।
dharmpath.com dharmpath