आरएसएस किसी समुदाय के खिलाफ काम नहीं कर रहा : भागवत

कोलकाता, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को जोर देकर कहा कि उनका संगठन किसी के खिलाफ काम नहीं कर रहा, बल्कि हिंदू समुदाय को एकजुट करने और उसे मजबूत करने के लिए काम कर रहा है।

भागवत ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हम किसी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि सिर्फ हिंदू समुदाय को एकजुट करने और हिंदू समाज को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं।”

उन्होंने मकर संक्रांति पर अपने संदेश में कहा, “क्या हमें कोई रोक सकता है? हमें कोई नहीं रोक सकता। हमें काम करना है। हमें काम करना है और हम अपना काम करते रहेंगे। काम बढ़ाना है, यह उपदेश देने से नहीं होता।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493