बीजिंग नगरपालिका सुधार एवं विकास आयोग के प्रमुक लु यान ने कहा कि बीजिंग का लक्ष्य इस साल पीएम2.5 के वार्षिक घनत्व को लगभग 60 माइक्रोग्राम कम करना है।
लु ने कहा कि बीजिंग में 2016 में पीएम2.5 का औसत घनत्व 73 माइक्रोग्राम वर्ग मीटर रहा जो 2015 के मुकाबले 9.9 फीसदी कम है।
उन्होंने कहा कि बीजिंग ने 2016 में कोयले के इस्तेमाल में 20 लाख टन की कटौती की है। 2017 में 700 गांव कोयले से स्वच्छ ऊर्जा का इस्तेमाल करेंगे।
बीजिंग नगरपालिका प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोयले के इस्तेमाल में कुल 30 फीसदी की कटौती कर इसे 70 लाख टन किया जाएगा और 300,000 पुराने वाहनों को चलन से बाहर किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath