खटीमा (उत्तराखंड), 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती क्षेत्र खटीमा के जोलासाल वन क्षेत्र में भालू के हमले में घायल ग्रामीण की हालत अब खतरे से बाहर है।
ग्रामीणों ने लगातार वन्य प्राणियों के हो रहे हमलों से बचाव का कोई प्रबंध न करने पर आक्रोश जताया है।
अंतर्राष्ट्रीय नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न कथित तौर पर भालू ने हमला कर फूलचंद को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। चिकित्सकों ने शनिवार को उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। ग्रामीण जंगल के पास ही अपने खेत में जा रहा था, तभी भालू ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
गत एक सप्ताह के दौरान इलाके में ग्रामीणों पर भालू के हमले की यह तीसरी घटना है।
dharmpath.com dharmpath