मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने तो अपने रिश्तों के बारे में चुप्पी साध रखी है, लेकिन वे हॉलीवुड सितारे विन डीजल को उनकी चोरी-छिपे चल रही डेटिंग का खुलासा करने से नहीं रोक पाए। विन डीजल पहली बार भारत के दौरे पर आए थे।

डीजल यहां अपनी फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के प्रमोशन के लिए दो दिवसिय दौरे पर आए थे, जिसमें दीपिका भी मुख्य भूमिका निभा रही है।
एक साक्षात्कार के दौरान डीजल ने कहा कि दीपिका के ‘ब्यायफ्रेंड’ रणवीर ने उनकी बहुत ही प्यारी तारीफ की।
डीजल ने डिजिटल शो फिल्म कॉरपोरेशन को दिए साक्षात्कार में (जिसकी होस्ट फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा थीं) कहा, “जिन्दगी का अनुभव आपको कई बहुमूल्य चीजें देती हैं. यह तो काफी हास्यास्पद था। अभी पिछली रात, रणवीर, उनके ब्यायफ्रेंड, ने मेरी बहुत ही प्यारे तरीके से तारीफ की। उन्होंने कहा कि आपका जिस्म बेमिसाल है.. हालांकि उन्होंने बेमिसाल शब्द का प्रयोग नहीं किया था। उन्होने कहा कि आपका शरीर एक तीसरे व्यक्ति के नजरिए से इतना श्रेष्ठ और प्रभावशाली है। क्योंकि जितने प्रभावशाली तरीके से आप घूमते हैं और जिस तरीके से आप खड़े होते हैं, वह शब्दों और वाक्यों से कहीं ज्यादा असर करता है। और मैं इसका कारण बताता हूं कि यह एक अमेरिकी शहर में बाउंसर रहने के कारण है।”
दीपिका और रणवीर के रिश्तों के बारे में लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं, लेकिन दोनों से अब तक केवल इतना ही कहा है कि वे एक दूसरे के लिए बहुत ही खास हैं।
dharmpath.com dharmpath