नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सुरजीत सिंह बरनाला के निधन से दुख हुआ। राष्ट्र को दिए योगदान के लिए वह याद किए जाएंगे। उनके परिवार के प्रति संवेदना जताता हूं।”
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व उत्तराखंड के राज्यपाल रह चुके सुरजीत सिंह बरनाला का चंडीगढ़ में शनिवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।
सन् 1985-1987 के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बरनाला को अस्वस्थ होने पर हाल ही में चंडीगढ़ के पोस्ट गै्रजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
dharmpath.com dharmpath