धर्मेद्र प्रधान के भाई की गैस एजेंसी पर छापा

भुवनेश्वर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। सर्तकता विभाग ने शनिवार को कई पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसी पर छापा मारा, जिसमें पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान के भाई की ओडिशा के तलचर में स्थित गैस एजेंसी भी शामिल है।

सर्तकता विभाग के अधिकारियों ने प्रधान गैस सर्विस नाम की एजेंसी के कार्यालय, गोदाम और इसके मालिक सौमेंद्र के निजी आवास पर छापा मारा। राज्य के अन्य स्थानों पर भी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर छापे मारे गए।

दिलचस्प है कि ये छापे बीजद के नेताओं पर चिटफंड घोटाले में कथित संलिप्तता पर सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी के बाद मारे गए हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी सरोज साहू (मुख्यमंत्री के आवास पर काम करनेवाला पूर्व कर्मचारी), बीजद सांसद रविंद्र जैना और बीजद के विधायक प्रभात विस्वाल के ठिकानों पर छापे मारे थे।

इस छापेमारी के खिलाफ बीजद के नेताओं ने यहां सीबीआई कार्यालय के सामने धर्मेद्र प्रधान का पुतला जलाया।

ओडिशा के सर्तकता निदेशक आर. पी. शर्मा ने बताया, “राज्य भर में कुछ पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर जांच के लिए अचानक कार्रवाई की गई है। इसमें सर्तकता विभाग के अधिकारियों के साथ नागरिक आपूर्ति और मापतौल विभाग के अधिकारी भी शामिल थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493