शिमला, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रविवार तड़के लगी आग में 30 से भी ज्यादा घर जलकर खाक हो गए।
शिमला, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रविवार तड़के लगी आग में 30 से भी ज्यादा घर जलकर खाक हो गए।
पुलिस उपायुक्त रोहन ठाकुर ने आईएएनएस को बताया कि तंगनु गांव में लगी आग में लकड़ी के बने घर जलकर खाक हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग लगने के कारण 50 से भी अधिक लोग बेघर हो गए हैं और मवेशी भी मारे गए हैं।
ठाकुर ने कहा, “प्रभावित परिवारों को नजदीकी इलाकों में अस्थायी आश्रयस्थलों में स्थानांतरित किया गया है।”
अधिकारी के मुताबिक, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।
dharmpath.com dharmpath