भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन रविवार सुबह ठिठुरन बरकरार है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सर्द हवाओं का असर बने रहने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तर से पश्चिमोत्तर की ओर होने की वजह से तापमान में कुछ उछाल आया है लेकिन आगामी दिनों में ठंड कम नहीं होने वाली।
राज्य में सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 11.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 5.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 22 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath