‘कैदी नंबर 150’ की प्रतिक्रिया से उत्साहित राम चरण

चेन्नई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अपने पहले प्रोडक्शन की फिल्म ‘कैदी नंबर 150’ की प्रतिक्रिया से उत्साहित अभिनेता राम चरण ने कहा कि फिल्म के लिए दर्शकों से मिल रहे प्यार से वह उत्साहित और खुश हैं।

राम चरण ने कहा, “‘कैदी नंबर 150’ के साथ निर्माण क्षेत्र में उतरना बेहतर था। यह मेरे दिल के करीब है क्योंकि यह मेरे पिता की 150वीं फिल्म है। दर्शकों ने जिस तरह का प्यार दिखाया है वह उत्साहित और सुखद है।”

वी.वी विनायक द्वारा निर्देशित फिल्म ने अब तक दुनिया भर में लगभग 70 करोड़ रुपये की कमाई की है।

चिरंजीवी इसमें दो भूमिकाओं में हैं। यह तमिल फिल्म ‘कथ्थी’ का आधिकारिक रीमेक है।

इसके साथ चिरंजीवी एक दशक बाद वापसी कर रहे हैं। इसमें काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493