देवास में बनेगा कुमार गंधर्व संग्रहालय

देवास (मध्य प्रदेश), 15 जनवरी (आईएएनएस)। संगीत को नई उंचाइयां देने वाले पंडित कुमार गंधर्व से जुड़ी स्मृतियों को संजोने के लिए मध्य प्रदेश के देवास में संग्रहालय बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित गंधर्व की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित अनहद समारोह में इसका ऐलान किया।

इस मौके पर चौहान ने कहा कि संगीत जीवन को आनंदमई बनाता है। पंडित कुमार गंधर्व ने संगीत को जो ऊंचाइयां दी, उनको बयान करना संभव नहीं है। देवास नगर जहां कुमार ने संगीत साधना की है, वहां आना सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कुमार गंधर्व के निवास स्थान पर उनकी स्मृति में संजोई वस्तुओं एवं उनके बाल्यकाल के चित्रों को देखकर मन अभिभूत हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल लाइन मार्ग का नामकरण पंडित कुमार गंधर्व के नाम से किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को अशोक वाजपेयी एवं महेश अलकुंजवार ने भी संबोधित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493