दबाव महसूस कर रहे बेनी दयाल

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर गायक बेनी दयाल लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘वॉयस ऑफ इंडिया सीजन 2’ में कोच की भूमिका में खुद पर दवाब महसूस कर रहे हैं।

बेनी ने कहा, “मैं इस जंग के लिए बहुत उत्साहित हूं। क्योंकि मैं पहली बार संगीत यात्रा में प्रतियोगियों मार्गदर्शक कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अपना ज्ञान साझा करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। हां, निश्चित रूप से अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ लोगों को बचाने का मुझ पर दबाव है, ताकि वे शो में आगे बढ़ सकें और खुद की क्षमताएं साबित कर सकें और मैं सिर्फ दिल की सुनता हूं।”

बेनी के अलावा, इसमें शान, नीति मोहन और सलीम मर्चेट जैसे गायक निर्णायक मंडल के सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493