राष्ट्रपति ने बिहार में नौका दुर्घटना पर दुख जताया

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को पटना में हुई नौका दुर्घटना में 25 लोगों की मौत पर शोक जताया।

उन्होंने कहा, “गंगा नदी में नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने संबंधित अधिकारियों से घायलों और शोक संतप्त परिवारों को हर संभव मदद और चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए कहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493