अजय, अर्जुन, रणदीप एमएमए में बने हिस्सेदार

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, रणदीप हुड्डा और संगीत-निर्देशक जोड़ी सलीम-सुलेमान दुनिया के पहले मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) ‘सुपर फाइट लीग’ की विभिन्न टीमों में हिस्सेदारी खरीदी है।

अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ‘मुंबई मैनिक्स’ के सह-मालिक बने हैं। ‘कहानी 2’ के अभिनेता अर्जुन रामपाल ‘दिल्ली हीरोज’ के सह-मालिक और समीक्षकों द्वारा सराहे गए अभिनेता रणदीप हुड्डा ‘हरियाणा सुल्तान’ के सह-मालिक हैं। वहीं संगीत-जोड़ी सलीम मर्चेट और सुलेमान मर्चेट ‘यूपी नवाबों’ के सह-मालिक बने हैं।

अपने इस जुड़ाव के बारे में अजय देवगन ने कहा, “मुझे यह खेल बहुत पसंद है, क्योंकि किसी न किसी रूप में मैं मार-धाड़ से जुड़ा हुआ हूं। यह मजेदार, उत्साहवर्धक और चुनौतीपूर्ण है। यही वजह है कि अमेरिका में इस खेल को देखने के बाद मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था।”

फिटनेस प्रेमी अर्जुन रामपाल ने इस लीग के साथ अपने जुड़ाव के बारे में कहा, “मुझे लगता है कि खेल खेलने के लिए हिम्मत होना आवश्यक है। यह थोड़ा हिंसक लग सकता है, लेकिन दिन बीतने के बाद व्यक्ति फिट और अविश्वसनीय रूप से एथलीट बन जाता है।”

संगीतकार सलीम-सुलेमान ने कहा, “यह आश्चर्य की बात नहीं है कि एमएमए देखने वाले प्रवासी लोग उसी तरह के लोग हैं जो हमारा संगीत भी सुनते हैं। हम युवाओं में ऊर्जा भरने वाला संगीत तैयार करते हैं और वे इस खेल को देखते हैं। लिहाजा उनसे जुड़ने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है?”

एमएमए भारतीय दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। यह 20 जनवरी से 25 फरवरी, 2017 तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493