मार्क रफेलो और माइकल मूर बना रहें हैं ट्रंप विरोधी रैली की योजना

लॉस एंजेलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस) मार्क राफेलो, माइकल मूर और रोसी परेज जैसे हॉलिवुड अभिनेता अगले सप्ताह होने वाले अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह से पहले न्यूयार्क में डोनाल्ड ट्रंप विरोधी रैली निकालने की योजना बना रहे हैं।

राफेल ने ‘हालिवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ सें कहा,”हम वाशिंगटन को यह संदेश देना चाहते हैं कि हम भेदभाव और हानिकारक नीतियों के खिलाफ आज और आने वाले समय में भी हमेशा लड़ते रहेंगे।”

आयोजकों ने कहा कि वे शपथ ग्रहण समारोह में न्यूयार्क से हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जता रहे हैं, जिसमें ग्रीनपीस समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

वहीं प्रदर्शनकारी ट्रंप की नीतियों जैसे प्रवास,जलवायु परिवर्तन,स्वास्थ्य, कामगारों के अधिकार एवं अन्य मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर आयोजकों के रंग में भंग डालना चाहते हैं।

रफेलो ने कहा, ”प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोग अपने मूल्यों को बचाने के लिए एक दूसरे का साथ दे रहें हैं।

प्रदर्शनकारी ट्रंप इंटरनेशनल होटल और टॉवर के बाहर रैली की योजना बना रहे हैं!

-आईएएनएस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493