छत्तीसगढ़ में माना हवाईअड्डा रनवे की मरम्मत 26 मार्च से

रायपुर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के माना स्थित विवेकानंद हवाईअड्डा पर रन-वे रिकॉर्पोटिंग की वजह से 26 मार्च से 30 जून तक ज्यादातर उड़ानें प्रभावित रहेंगी और कईयों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। रायपुर रन-वे की मरम्मत पहली बार हो रही है। इसके चलते विमानों के लैंडिंग और टेकऑफ में दिक्कतें आएंगी।

बताया जा रहा है कि दिन में किसी भी विमान का लैंडिंग और टेकऑफ नहीं होगा। देशभर में विभिन्न राज्यों के हवाईअड्डा पर मरम्मत का काम किया जा रहा है, जिसके तहत माना हवाईअड्डा पर भी मरम्मत की योजना बनाई गई है। फिलहाल इसे लेकर अभी हवाईअड्डा अथॉरिटी ने सर्कुलर जारी नहीं किया है, लेकिन इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। इसकी अंतिम बैठक शीघ्र ही होगी।

कहा जा रहा है कि बैठक के बाद हवाईअड्डा अथॉरिटी सर्कुलर जारी करेगा। रन-वे की मरम्मत का काम 26 मार्च से 30 जून तक लगभग 95 दिन चलेगा।

बताया जाता है कि मरम्मत के दौरान सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बीच कोई भी विमान टेकऑफ या लैंडिंग नहीं करेगी, लेकिन 10 बजे के पहले और शाम छह बजे के बाद उड़ानें जारी रहेंगी। रन-वे मरम्मत के दौरान दिल्ली और मुंबई के लिए केवल दो-दो फ्लाइट ही होगी।

माना हवाईअड्डा के डायरेक्टर संतोष ढोके के मुताबिक, मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर डीजीसीए को भेजा गया है। वहीं एयरलाइंस कंपनियों को भी मरम्मत की जानकारी देकर शेड्यूल निर्धारित करने के लिए कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493