मेंहदावल पुलिस एसओ शहाबुद्दीन के नेतृत्व में शनिवार की देर रात मेंहदावल टड़वरिया चैराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध नजर आ रही एक बोलेरो को रूकने का निशारा किया। वाहन में आधा दर्जन लोग सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से 3 लाख 62 हजार 200 रुपये बरामद हुए। रुपये बरामद होने की सूचना पर एसडीएम राहुल पाण्डेय और सीओ उत्तम सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस बोलेरो सवार सभी लोगों को थाने ले आई है, जहां उनसे से पूछताछ की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath