अफगानिस्तान में आईएस ने 14 शिक्षकों को अगवा किया

काबुल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने नांगरहार प्रांत से 14 शिक्षकों को अगवा कर लिया है।

काबुल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने नांगरहार प्रांत से 14 शिक्षकों को अगवा कर लिया है।

मंत्रालय ने कहा कि यह घटना रविवार को उस समय घटी, जब विद्यार्थी कोट जिले के मेशर मुल्ला साहिब मदरसा में परीक्षा दे रहे थे। मंत्रालय ने कहा, “आईएस आतंकियों का एक समूह मदरसे में घुसा और अपने साथ 14 लोगों को लेकर चंपत हो गया।”

मंत्रालय ने अपहृत शिक्षकों की रिहाई के लिए कुछ भी करने हेतु सुरक्षा बलों और कबायली बुजुर्गो से बात की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493