कारोबारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कार कारोबारी के रूप में करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नौबस्ता के देवकी नगर निवासी शैल (30) अफीम कोठी में कार का कारोबार करता था। परिवार में पत्नी अर्षिता और एक बेटी है। पत्नी के मुताबिक पति रविवार सुबह रोजाना की तरह अपने शोरूम गए थे। दोपहर पुलिस का फोन आया कि पति ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है।

जूही इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास के लोगों के अनुसार युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493