प्रधानमंत्री की सद्बुद्धि के लिए आप ने की प्रार्थना

भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की आम आदमी पार्टी इकाई ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि देने के लिए रविवार को गांधी प्रतिमा के सामने प्रार्थना की। आप ने यह प्रार्थना खादी ग्रामोद्योग के वार्षिक कैलेंडर और डायरी पर महात्मा गांधी के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर प्रकाशित किए जाने पर आयोजित की।

गांधी भवन में गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर आप कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम व अन्य गीत गाए और प्रधानमंत्री मोदी की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।

प्रार्थना स्थल में मौजूद प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा, “महात्मा गांधी के स्थान पर मोदी की तस्वीर गांधी के विचारों की हत्या करने की कोशिश है। एक ओर जहां गांधी सत्य व अहिंसा के प्रतीक हैं वहीं मोदी सिर्फ जुमलों का। बराबरी तो बहुत दूर है, मोदी राष्ट्रपिता गांधी की पैरों की धूल के तुल्य भी नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “एक गांधी थे जो देश की गरीबी को देख कर सिर्फ एक धोती पहनते थे वहीं मोदी 10 लाख का सूट पहनते हैं और 1़ 30 लाख का पेन रखते हैं। एक तरफ गांधी सादगी के प्रतीक हैं वही मोदी विलासिता के। गांधी जी अंतिम व्यक्ति की बात करते थे और मोदी अंबानी-अडानी, माल्या की बात करते हैं।”

गांधी भवन में आयोजित इस प्रार्थना में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा की नीतियों की आलोचना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493