भोपाल, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह छाए कोहरे के साथ चली हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार रही, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में हवाओं का रुख उत्तर से उत्तर-पूर्वी होने से तापमान में वृद्धि हुई है, मगर ठिठुरन कम नहीं हुई है। सोमवार की सुबह कोहरा छाने से जन-जीवन प्रभावित हुआ, वहीं सर्द हवाओं का जोर बना रहा।
राज्य में सबसे ठंडे दमोह और उमरिया रहे, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में जबलपुर, शहडोल संभाग के अलावा कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है, वहीं कई स्थानों पर पाला भी पड़ सकता है।
राज्य में शीतलहर का असर बना हुआ है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 7.7 सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath